सकलडीहा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, डीएम ने सुनी जन समस्याएं, समय अवधि में निस्तारण करने के दिए निर्देश
चंदौली : जनता की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वकांक्षी कार्यक्रम में माह के प्रथम व द्वितीय शनिवार को तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है. जिसके क्रम में आज डीएम निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में सकलडीहा तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें फरियादियों द्वारा दिए गए 95 प्रार्थना पत्रों में मौके पर 6 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया. वही डीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायत पत्रों को समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया.
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालयों में आता है. इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वोपरि है. कोई भी फरियादी तहसील दिवस/किसी भी कार्यालय से निराश होकर नहीं जाना चाहिए. पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाए जब तक फरियादी द्वारा की गई शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं हो जाएं तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जाएगा.
डीएम ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में 95 प्रार्थना पत्र पड़े. जिसमें मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया. साथ ही शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय सीमा में करने को संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है. अधिकांश शिकायतें भूमि, विकास विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग एवं पुलिस संबंधित मामले रहा है. सभी शिकायतों को दूर करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित है, इसके तहत विभाग को उसे समय सीमा के अंदर समस्या का समाधान करना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि आईजीआरएस के माध्यम से सभी शिकायतों की ट्रैकिंग की जाती है. वरासत करने का भी समय सीमा निर्धारित है. उसके बावजूद भी यदि किसी तहसील के अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा हीला हवाली होती है या जानबूझकर रोका जाता है तो उसके ऊपर विभागीय कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने बताया कि पहले की अपेक्षा समस्याओं को अत्यधिक निस्तारित किया जा रहा है. उसके बावजूद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को समस्या का निदान करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं.
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाईके राय, पीडी डीआरडीए, उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा, जिला विकास अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे.


















