किसानों को निःशुल्क बाटी गई मिनी बीज किट, पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर वितरण हुआ बीज

54

किसानों को निःशुल्क बाटी गई मिनी बीज किट, पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर वितरण हुआ बीज

चंदौली : तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर राजकीय कृषि बीज भंडारों से चहनियां, धानापुर, चंदौली, चकिया के किसानों को निःशुल्क मिनी बीज किट का वितरण किया गया. साथ ही वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कृषकों से तिलहनी फसलों में डीएपी की जगह एसएसपी के प्रयोग की सलाह दी गई. क्यों कि एसएसपी मे सल्फर की मात्रा होने से तेल की मात्रा और गुणवत्ता में वृध्दि हो जाती है.

बता दे की मंगलवार को जिले के राजकीय कृषि बीज भंडारों से चहनियां ब्लॉक के 72 कृषकों, चंदौली ब्लॉक के 87 कृषकों, धानापुर ब्लॉक के 103 कृषकों व चकिया ब्लॉक के 73 कृषकों को सरसों, तोरिया एवं अलसी का मिनीकिट निःशुल्क वितरण किया गया. इसका उद्देश्य कृषि विभाग द्वारा दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है. जिससे इसकी महंगाई पर अंकुश लगाया जा सके. किसानों को परंपरागत खेती के अलावा दलहनी व तिलहनी खेती करने पर काफी जोर है. इसके लिए किसानों को मुक्त बीज का मिनीकिट दिया जा रहा है.