पीडीडीयू नगर तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

198

पीडीडीयू नगर तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

◆ तहसील परिसर में गंदगी देख लगाई फटकार

◆ तहसील परिसर स्थित सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश

◆ अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश

चंदौली : जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने शनिवार को पीडीडीयू नगर तहसील का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया. वही उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों से उनके दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे द्वारा कुछ जगह पर गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई. तथा शीघ्र साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए. जिलाधिकारी ने कहा की तहसील में स्थित सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित ढंग से रखा जाए. उनकी नियमित देखभाल की जाए. समय-समय पर साफ-सफाई कराया जाए. अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जो भी दायित्व उन्हें सौंपे गए हैं उनका पूर्णतया पालन करें. कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, दस्तावेज के रखरखाव की संपूर्ण जिम्मेदारी पटल प्रभारी की होगी.