चंदौली पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 246 वाहनों का काटा चालान, 06 वाहनों को किया सीज

284

चंदौली पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 246 वाहनों का काटा चालान, 06 वाहनों को किया सीज

◆ यातायात नियमों का उलंघन करने पर कार्रवाई

◆ यातायात नियमों के पालन हेतु चंदौली पुलिस की अपील

◆ नाबालिग बच्चों को वाहन देने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई

चंदौली : लोग वाहन चलाते हुए कई तरह के यातायात के नियमों को तोड़ते हैं. जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाती है. कई बार पुलिस मौके पर ही चालान करती है लेकिन कुछ मामलों में नियमों का उल्‍लंघन करने के बाद यातायात पुलिस सिर्फ कोर्ट चालान करती है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरुद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. चेकिंग के दौरान वाहन स्वामियों द्वारा नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने पर 246 वाहनों का चालान किया गया. और चार नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर छः वाहनों को सीज किया गया. जिसमें 572000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

इस बाबत चंदौली यातायात क्षेत्रधिकारी रघुराज ने बताया कि यातायात पुलिस और जनपदीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 246 वाहनों का चालान किया गया. और 06 वाहनों को सीज किया गया है. जिसमें की चार वाहन नाबालिग बच्चों द्वारा चलाया जा रहा था. पांच जुलाई 2024 से 20 जुलाई 2024 तक प्रदेश स्तर पर सड़क दुर्घटना रोकने से सम्बंधित विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसमें खासकर 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा वाहन चलाना, स्कूली बसों के फिटनेस, वैन की फिटनेश और परमिट व नाबालिग बच्चों को वाहन देने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. कहा कि चंदौली पुलिस द्वारा जनता से अपील की जाती है कि इस अभियान में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करते हुए नशे की हालत में वाहन न चलाएं, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन न देने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने करते हुए चंदौली पुलिस का सहयोग करें.