गृह विज्ञान में पाक कला की हुई प्रायोगिक परीक्षा
चंदौली : चहनियां क्षेत्र के महुअर कलां स्थित राहुल नॉलेज सिटी के अंतर्गत लल्लन आर तिवारी महाविद्यालय एवं बी एड कॉलेज में शनिवार को गृह विज्ञान की प्रयोगिक परीक्षा के अंतर्गत पाक कला की प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न कराई गई. जिसमें व्यंजन परीक्षण के लिए मुख्य रूप से संस्थान के निदेशक डॉ शशिभूषण तिवारी के साथ हिंदुस्तान समाचार पत्र के यूनिट हेड योगेंद्र सिंह ने पाक कला का परीक्षण किया.
सर्वप्रथम राहुल नॉलेज सिटी के प्रबन्धक आनन्द तिवारी ने योगेंद्र सिंह को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. अतिथिद्वय ने माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. सभी छात्राओं ने श्वेता सिंह ( प्रवक्ता गृह विज्ञान ) के मार्गदर्शन में स्वादिष्ट व्यंजनों को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया.
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश चन्द्र दुबे, आई टी आई के प्रिंसिपल विनोद कुमार चौधरी एवं सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रवक्ताओं ने सभी व्यंजनों की प्रशंसा की. उक्त अवसर पर समस्त स्टाफ एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे.


















