एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित
चंदौली : एसपी आदित्य लांग्हे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शख्त है. जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और लापरवाह लोगों को सुधारने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है. इस करवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कम्प मचा हुआ है.
एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद की कमान संभालते ही सभी पुलिसकर्मियों को सही तरीके से कार्य करने, कार्य में लापरवाही न बरतने और सही ढंग से ड्यूटी करने करने के लिए निर्देश दिया गया था. लेकिन उसके बावजूद भी सैयदराजा कोतवाली क्षेत्र के धरौली पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, आरक्षी शैलेंद्र कुमार सरोज, आरक्षी उमेश कुमार अपने चेकिंग पॉइंट पर नहीं मिले. इसके साथ ही चकिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सैदपुर पुलिस चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी दुर्गा दत्त यादव भी अपने चेकिंग पॉइंट पर मौजूद नहीं थे. पुलिस द्वारा ड्यूटी सही से न करने और लापरवाही बरतने पर एसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दे दिए. कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है. एसपी द्वारा आगे भी लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा.


















