कांहेश्वर महादेव मंदिर में मनाया गया प्राण-प्रतिष्ठा दिवस, उमड़े श्रद्धालु
◆ धूमधाम से मनाया गया प्राण प्रतिष्ठा दिवस
◆ कांहेश्वर महादेव का हुआ भव्य श्रृंगार
◆ श्रद्धालुओं ने किया भोले बाबा का रुद्राभिषेक
◆ हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर
चंदौली : चहनियां क्षेत्र के इटवां गांव स्थित कांहेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से सोमवार को धूमधाम से प्राण-प्रतिष्ठा दिवस मनाया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भोले बाबा का रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन किया गया. इस दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने कांहेश्वर महादेव की भव्य, नव्य और दिव्य आरती की. आरती के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी. वही महादेव के भजनों पर श्रद्धालु थिरकते नज़र आए.
प्राण-प्रतिष्ठा दिवस पर सजा भोले का दरबार
कांहेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में भोले बाबा का दरबार सजाकर बड़ी धूमधाम के साथ प्राण प्रतिष्ठा दिवस मनाया गया. उत्सव के दौरान भोले बाबा का रुद्राभिषेक किया गया और मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया. इस दौरान मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा. इस मौके पर भोले बाबा की अलौकिक झांकी के श्रद्धालुओं ने साक्षात दर्शन किए साथ ही पूजन और वंदना कर सभी के खुशहाली की कामना की.

कार्यक्रम में बेचन पाण्डेय, बिहारी पाण्डेय, बनवारी पाण्डेय, रामाश्रय पाण्डेय, ज्ञानचंद पाण्डेय, मिथिलेश पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, मनोज पाण्डेय पंडित जी, अरविंद पाण्डेय, कौशलेंद्र त्रिपाठी, विवेक पाण्डेय, शिवांश त्रिपाठी, रिशु पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, विकास त्रिपाठी, श्यामनारायण गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, रविकांत मौर्या, नित्यानंद मौर्या, उदय प्रताप सिंह, भानू प्रताप सिंह, रवि सिंह, रत्नाकर तिवारी, सतीश तिवारी आदि शामिल रहे.
















