बलुआ थानाध्यक्ष का हुआ तबादला, जाने कौन बनाए गए बलुआ थाना प्रभारी

336

बलुआ थानाध्यक्ष का हुआ तबादला, जाने कौन बनाए गए बलुआ थाना प्रभारी

चंदौली : पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के द्वारा महकमे में एक बार फिर फेरबदल किया गया है. बलुआ थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र का तबादला कर दिया गया है. वही एसपी के पीआरओ रहे डॉ आशीष कुमार मिश्र को थाना बलुआ का प्रभारी बनाया गया है. बताया जा रहा है कि एसपी आदित्य लांग्हे ने पिछले दिनों कानून व्यवस्था की समीक्षा की थी. जिसमें बलुआ थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर बलुआ थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र का तबादला किया गया है जिनको अपराध शाखा विवेचना सेल भेजा गया है.