सराय रसूलपुर चौराहे पर बलुआ पुलिस की कार्रवाई, 1.260 किलो अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

139

सराय रसूलपुर चौराहे पर बलुआ पुलिस की कार्रवाई, 1.260 किलो अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

चंदौली : जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ थाना पुलिस ने एक युवक को 1.260 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी बलुआ अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 31 जुलाई की देर शाम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सराय रसूलपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम रवि सिंह पुत्र जमुना सिंह, निवासी हुदहुदीपुर, थाना बलुआ, जनपद चंदौली बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था।

बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 220/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी मोहरगंज रविकांत चौहान, कांस्टेबल अल्ताफ अहमद, शिशिर यादव, कृष्ण कुमार यादव तथा रमेश चौहान शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।