चंदौली में नशे पर वार, गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बलुआ पुलिस की सख्त कार्रवाई, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

145

चंदौली में नशे पर वार, गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बलुआ पुलिस की सख्त कार्रवाई, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

चंदौली : जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलुआ पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता साबित करते हुए सफलता हासिल की है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 330 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के सख्त निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बलुआ प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।

बताया जाता है कि 26 मार्च को पुलिस टीम टाण्डाकला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान टाण्डाकला ग्राउंड के पास एक युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 330 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान आशीष कुमार जायसवाल पुत्र लव प्रसाद जायसवाल निवासी सोनवरसा, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना बलुआ में मुकदमा अपराध संख्या 68/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे नशा तस्करी के नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

कार्रवाई में शामिल टीम

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अमित सिंह (चौकी प्रभारी मारूफपुर) और हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव शामिल रहे।

पुलिस का संदेश

जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।