मौनी अमावस्या स्नान पर्व को लेकर डीएम व एसपी ने किया बलुआ घाट का निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

126

मौनी अमावस्या स्नान पर्व को लेकर डीएम व एसपी ने किया बलुआ घाट का निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

चंदौली : बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर्व पर स्नान व मेले को लेकर डीएम निखिल टी. फुंडे व एसपी आदित्य लांग्हे ने अधिकारियों संग गुरुवार को बलुआ स्थित गंगा घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल और भाजपा नेता अरविंद पाण्डेय से जानकारी लेते हुए मौजूद अधिकारीयों व कर्मचारियों को गंगा नदी में स्नान व मेले में किसी भी प्रकार का श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो सभी विभागों के अधिकारीयों व कर्मचारीयों दिशा निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि स्नान व मेले में सभी विभागों के लोग मौजूद रहेंगे. किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी. डीएम ने गंगा नदी में बैरिकेडिंग, खोया पाया केन्द्र, महिला चेन्जिग रूम, शौचालय,घाट की साफ-सफाई आदि व्यवस्था का जायजा लेते हुए घाट पर गोता खोर, एनडीआरएफ की टीम, जल पुलिस, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीम में दवा के साथ एंटी वेनम, एम्बुलेंस, महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम, अस्थाई शौचालय, वन विभाग द्वारा जगह-जगह पर अलाव, जल निगम द्वारा पानी, घाट पर चौतरफा प्रकाश की ब्यवस्था, लाउडस्पीकर, पीडब्ल्यूडी विभाग को मार्गों के झाड़ियों की साफ सफाई, आने वाले मार्गो की मरम्मत, मेले में फायर ब्रिगेड आदि व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि भीड़ नियंत्रण और स्नानार्थियों को गहरे पानी में जाने से बचने के लिए रस्सी से बैरिकेडिंग का प्रबंध किया जाएगा. इसके साथ ही घाट पर जाने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाएगा. भीड़ के व्यवस्थापन तथा सुगम स्नान आदि के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ गोताखोर की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा पानी में श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान पुलिस की सतर्क दृष्टि रहे जिससे कि किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना से बचा जा सके. जल पुलिस द्वारा पानी में लगातार भ्रमण किया जाए तथा स्नानार्थियों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए पानी में एक निश्चित स्थान के बाद बैरीकेंडिंग कर गंगा सेवा समिति के माध्यम से बैरिकेडिंग के अंदर स्नान करने के लिए उद्घोष कराया जाए. स्नानार्थियों व महिलाओं की सुरक्षा व शरारती तत्वों, उचक्कों पर नियंत्रण रखने के लिए सादे वस्त्र में भी महिला पुलिस व पुरुष पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी.

इस दौरान उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा, अपर जिला अधिकारी अमित राज सिंह, डीपीआरओ नीरज सिन्हा, खंड विकास अधिकारी प्रकाश प्रसाद, एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित, वन क्षेत्राअधिकारी नित्यानंद पाण्डेय, बिजली जेई सुभाष यादव, आनन्द यादव, आशुतोष सिंह, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, जिला पंचायत अधिकारी आनंद सिंह, सेकेट्री जागृति यादव सहित आदि उपस्थित रहे.