डीएम ने संपूर्णता अभियान का किया शुभारंभ, चहनियां ब्लॉक आकांक्षी विकास खंड के रूप में चयनित
◆ नीति आयोग द्वारा चहनियां ब्लॉक को आकांक्षी विकास खंड के रूप में किया गया चयनित
◆ डीएम ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
◆ पोषण पखवाड़ा के तहत निकल गई रैली

चंदौली : डीएम निखिल टी. फुंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जनपद में जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान आकांक्षी विकास खंड चहनियां में सराहनीय कार्य करने के लिए ग्राम प्रधान सेवढी आशुतोष कुमार सिंह, सेमरा ग्राम प्रधान अजय यादव एवं गैर सरकारी संस्था उपमन्यु फाउंडेशन की समीक्षा ओझा को डीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस दौरान संपूर्णता अभियान हेतु निर्धारित 3 माह के अंदर जिले को संतृप्त करने हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया. वही पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत रैली निकली गई. और उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

डीएम द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक 3 माह की रणनीति बनाकर अपना पूर्ण योगदान सुनिश्चित करते हुए जनपद को 6 इंडिकेटर्स में संतृप्त करेंगे. तथा जनपद स्तरीय अधिकारी नियमित भ्रमण कर फील्ड स्तर से प्राप्त प्रगति रिपोर्ट का सत्यापन कर आंकड़ों की सत्यता का परीक्षण करेंगे. साथ ही समस्त संबंधित विभाग को इंडिकेटर्स की संतृप्ता में जन भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विकास खंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. वही डीएम ने इस अभियान के तहत चयनित गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की. और उन्हें प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत लाभ भी प्रदान किया.

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाई.के.राय, खंड विकास अधिकारी चहनियां दिव्या ओझा, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, आशा, एनम और आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं आदि उपस्थित रहे.


















