विवादों में घिरे सदर कोतवाली प्रभारी को एसपी ने हटाया, नए प्रभारियों की तैनाती
चंदौली : लंबे समय से विवादों में घिरे सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह को आखिरकार उनके पद से हटा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई नेगुरा कांड के बाद की है, जब सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी। राजेश सिंह को अब अपराध शाखा विवेचना सेल में भेजा गया है।

उनकी जगह संजय कुमार सिंह को सदर कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पांच अन्य थानों पर निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में भी फेरबदल किया है।
नए बदलाव के तहत धीना, चकरघट्टा, शहाबगंज और नौगढ़ थानों में भी नए प्रभारी तैनात किए गए हैं। इस तबादले को जिले की कानून व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


















