मारूफपुर बिजलीं उपकेंद्र पर ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि से लोगो को मिलेगी राहत
चंदौली : चहनियां क्षेत्र के मारूफपुर बिजलीं उपकेंद्र पर पांच एमबीए की जगह दस एमबीए का ट्रांसफार्मर लगने से जुड़े फीडरों के ग्रामीणों को अब राहत मिलेगी. जेई अजय सिन्हा ने उद्घाटन करके शुभारंभ किया.
क्षेत्र के मारूफपुर बिजलीं उपकेंद्र पर पांच की जगह दस एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है. इससे जुड़ी जमालपुर, टाण्डाकला और नादी के सभी फीडर को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रांसफार्मर का शुभारंभ जे.ई. अजय सिन्हा के द्वारा किया गया. बताया कि मारुफ़पुर बिजली उपकेंद्र के सभी फीटर सुचारू रूप से नही चल पा रहे थे. हमेसा ओवरलोड की परेशानी रहती थी. अब यहां ट्रांसफॉर्मर की क्षमता पांच एमबीए से दस एमबीए करा दिया गया है. जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ पूर्ण रूप से मिलेगा.


















