पीएम श्री विद्यालय में बाल संसद का हुआ आयोजन
चंदौली : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ में बाल संसद का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतंत्र और संसद की प्रक्रिया से अवगत कराना था. कार्यक्रम का उद्घटान प्राचार्य संजय मिश्र ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी व लोकतांत्रिक समझ विकसित करने में मदत करते है.

छात्रों ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर की चर्चा
छात्रों ने महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, पेपर लीक और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की. छात्रों ने महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता पर जोर देते हुए उनकी सुरक्षा के लिए सख्त कानून और सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता बताइ. वही पेपर लीक की समस्या पर चर्चा करते हुए उन्होंने तकनीकी सुधार और कड़े नियमों की मांग की.
छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक के उपयोग में कमी, वृक्षारोपण और जल संरक्षण जैसे उपाय सुझाए. विपक्षी बाल सांसदों ने तीखे सवाल किए, जिनका जवाब सत्ताधारी पार्टी के संबंधित बाल मंत्रियों ने बखूबी दिया. इस दौरान उप प्राचार्य शुभेंदु भट्टाचार्य ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया.
इस दौरान बैजनाथ, के. सी. चौबे, अरुण कुमार मिश्र, पल्लवी राय, रश्मि कुमारी, ए. पी. तिवारी, पूजा सिंह सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे.


















