भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई पुण्यतिथि
चंदौली : चहनियां स्थित कार्यालय पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाया गया. जिसमें प्रगतिशील नाई विकास समिति के पदाधिकारियों ने कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की.
इस अवसर पर प्रगतिशील नाई विकास समिति के अध्यक्ष बुलबुल सलमानी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार में दो बार मुख्यमंत्री के पद पर रहकर गरीबो की सेवा किए. जो रिक्शा चलाते थे और झोपड़ी में रहकर जीवन यापन करते थे. बिहार में इन्हें गरीबो का मसीहा भी कहा जाता था. इनके कार्यो से जनता खुश होकर कई कई दशकों तक इन्हें विधायक बनाये रखा. ये नाई समाज मे पैदा हुए किन्तु समाज मे आजादी दिलाने का कार्य किया. इनकी ईमानदारी का आज भी मिसाल दिया जाता है.
इस अवसर पर हीरा शर्मा, गोरख शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, विनय शर्मा, बाबू लाल शर्मा, राजेश शर्मा, संजय शर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहे. अध्यक्षता बसंत शर्मा ने किया.


















