भागीदारी संकल्प महारैली का हुआ आयोजन, राज्यमंत्री ओमप्रकाश राजभर बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल
चंदौली : चहनियां क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित भागीदारी पार्टी (पी) के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर भागीदारी संकल्प महारैली का आयोजन हुआ. कार्यक्रम के बतौर मुख्यातिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महात्मा संतराम बी.ए. के तैल चित्र पर माल्यर्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. वही कार्यक्रम के आयोजक भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति व राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव महेश चंद्र प्रजापति ने राज्यमंत्री को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.
मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कलम से लोगों की तकदीर बदल जाती है, बस इसका सही उपयोग करने की जरूरत है. कलम के ऊपर का ढक्कन ना बने अपनी तकदीर बनाएं. कार्यक्रम आयोजक से आग्रह करते हुए कहा कि इनके जीवन की वृतांत छोटी-छोटी पुस्तक कम से कम पांच हजार प्रति छपवा कर लोगों में बटवाएँ ताकि पढ़े-लिखे लोग उनकी जीवनी को पढ़ें. संतराम बी.एल. के बारे में पढ़े लिखे लोग जान सके. जो समाज अपने इतिहास को नहीं जानता, अपने बुजुर्गों को नहीं जानता वह कभी तरक्की नहीं कर सकता है. हम अपने समाज के महाराजा सुहेलदेव जी को हर कोई जानता है. हमको आपको जानकारी नहीं है कि लड़ाई कैसे लड़ी जाती है. दुश्मन को दूध पिलाओगे तो किसको मरेगा, हमी को मारेगा.
उन्होंने कहा कि हम यहां कार्यक्रम कर रहे हैं बड़े-बड़े राजनैतिक धुरंधर को पसीना आ रहा होगा. हमारी आबादी बहुत है. हम यदि चुनाव में एक रहे होते तो यहां की तस्वीर कुछ और होती. किंतु हमारे भाई ही दुश्मन के पाले में चले गए. दुश्मन को ताकत दे दिए. सदन में हम अपने लोगों के लिए लड़ाई लड़ते हैं. विधानसभा के चुनाव में जब हम जाते हैं तो हर पार्टी की निगाह हमारे ऊपर होती है. हम पश्चिम बंगाल गए थे तो लोगों ने कहा था कि आप केवल एक महीने यहां रह जाइए तो यहां की सरकार बदल जाएगी. बिहार चुनाव में भी हम गए तो वहां पर लोगों के बीच बुलाया गया. बस आप संगठित रहिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि आप लोगों तक सुविधा पहुंचे.
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, डीपीआरओ नीरज सिंह, वीडिओ प्रकाश प्रसाद, एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित, आनंद यादव, जागृति यादव, आशुतोष सिंह, मनोज कुमार, अजय यादव, सुमन प्रजापति, हंसराज प्रजापति सहित आदि लोग उपस्थित रहे. संचालन शशि प्रजापति ने किया.









