ग्राम प्रधान ने सुलह समझौता कराकर दो परिवारों को मिलाया

192

ग्राम प्रधान ने सुलह समझौता कराकर दो परिवारों को मिलाया

चंदौली : हमेशा सुर्खियों में रहे ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने दर्जनों बार गांव में सुलह समझौता कराकर मामलों को हल कराने वाले प्रधान ने फिर गांव में एक संगीन मामले में सुलह समझौता कराकर न सिर्फ मुकदमा बाजी से बचाया बल्कि दो परिवारों को मिलाया.

चहनियां क्षेत्र के सेवढी हुदहुदीपुर के ग्राम प्रधान द्वारा गांव में अब तक दर्जनों मामलों का गांव में ही निस्तारण कराकर गांव में एक भी मुकदमा न दर्ज कराने का प्रयास किया सफल रहा. पुनः गांव में एक ऐसा संगीन मामला सामने आया कि थाने में मुकदमा दर्ज हो गया. सेवढी की रहने वाली बहेतरी देवी ने आलम खातोंपुर बरहन निवासी भनटु पर गम्भीर आरोप लगाकर मकदमा पंजीकृत किया था. वही इस मामले की प्रधान को जानकारी होने पर बलुआ इंस्पेक्टर से आदेश और मोहलत मांगकर दोनो पक्षों में विवाद खत्म कर दोनो परिवारो को एक मिलाया. इसे लेकर क्षेत्र में तरह तरह का चर्चा है. इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि ये अच्छी बात है कि गांव का मामला पुलिस चौकी में न आये. अपराध कम हो. प्रधान द्वारा यह सराहनीय कदम है. प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रयास यही रहता है कि गांव में अमन चैन रहे.

इस दौरान गांव में गुड्डू सिंह, विनोद बनवासी, नगदु , दाशी देवी, बहेतरी देवी, बैजनाथ, बरसाती देवी, बचनु सोनकर, किरन सोनकर आदि उपस्थित रहे.