सूर्या हॉस्पिटल की तरफ से 9 फरवरी को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, निःशुल्क परामर्श के साथ जाँच मुफ्त
चंदौली : जिला मुख्यालय स्थित सूर्या हॉस्पिटल की तरफ से 09 फरवरी को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें निःशुल्क परामर्श के साथ जांच भी मुफ्त की जा रही है. इस शिविर का उद्देश्य उन लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है जो वित्तीय या सामाजिक कारणों से इन सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकते है.

बता दें कि इस निःशुल्क कैंप में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम त्रिपाठी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. यशी त्रिपाठी, जनरल सर्जन डॉ. जन्मेजय द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा. वही स्वास्थ्य शिविर के दौरान बीएमडी की जांच और एनीमिया, शुगर की जांच निःशुल्क की जाएगी. साथ ही एक्सरे कराने पर 40% की छूट दी जाएगी. वही प्लास्टर कराने पर सिर्फ 200 रुपया ही देना होगा. मेडिसिन पर भी 40% का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
क्यों लगाया जाता है स्वास्थ्य शिविर?
◆ स्वास्थ्य शिविर में लोगों का एक समूह एक ही समय और जगह पर जांच कराता है.
◆ इन शिविरों का मकसद लोगों को सही समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना होता है.
◆ इन शिविरों में लोगों को मुफ़्त चिकित्सा सलाह और दवाएं दी जाती हैं.
◆ ज़रूरत पड़ने पर, इन शिविरों में विशेष इलाज या सर्जरी के लिए भी संदर्भित किया जाता है.
स्वास्थ्य जांच का मकसद
◆ बीमारी, विकलांगता, या गंभीर बीमारियों से बचाव.
◆ जल्दी पता लगाकर बीमारी का इलाज करना.
◆ इलाज के दौरान गंभीर जटिलताओं का खतरा कम करना.


















