चोरों के हौसले बुलंद, काली माता मंदिर से चोरों ने उड़ाये जेवरात

58

चोरों के हौसले बुलंद, काली माता मंदिर से चोरों ने उड़ाये जेवरात, चोरों ने थाने से महज 100 मीटर और पिकेट से 25 मीटर की दूरी पर चोरी की घटना को दिया अंजाम

चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में थाने से महज सौ मीटर और पुल के पास बने पिकेट से पचीस मीटर की दूरी पर काली माता मन्दिर से हजारों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया. बाजार के अनिल चौरसिया ने बलुआ थाने में तहरीर दिया. वही मौके पर जाकर पुलिस ने जांच पड़ताल किया.

बलुआ बाजार में थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर मुख्य मार्ग पर काली माता का मन्दिर है. वही पास में मन्दिर से पचीस मीटर की दूरी पर बलुआ पुल पर जाने के लिए तिराहे पर पिकेट भी है. बीती रात चोरों ने मन्दिर में घुसकर माता के कमरे का ताला तोड़ दिया. किन्तु नीचे भुनासी होने के कारण दरवाजा खोलने में असफल हो गये तो मन्दिर के छत पर चढ़कर रोशन दान को तोड़कर किसी प्रकार से सोने की नथिया और दो मंगलसूत्र चुरा लिए. मुकुट भी निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नही हो पाये. सुबह लोग जब दर्शन-पूजन करने गये तो गहने गायब देख सन्न रह गये. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा और चोरी हुए आभूषणों को बरामद किया जाएगा. हालांकि, इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है.