गंगा स्नान करने गयी महिला को लगी ठंड, बलुआ इंस्पेक्टर महिला को लेकर पहुँचे पीएचसी

139

गंगा स्नान करने गयी महिला को लगी ठंड, बलुआ इंस्पेक्टर महिला को लेकर पहुँचे पीएचसी

चंदौली : बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर मंगलवार को मकर सक्रांति के अवसर पर स्नान करने गयी 55 वर्सीय महिला सावित्री देवी को ठंड लगने से तबियत खराब हो गयी. घाट पर मौजूद रहे बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने हालत गम्भीर देख तत्काल अपने वाहन से चहनियां पीएचसी पर पहुंचाया. जहाँ डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

सुरतापुर की रहने वाली सावित्री गुप्ता पत्नी स्व० नन्दलाल मकर सक्रांति के अवसर पर ब्रम्ह मुहूर्त में स्नान करने बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट गयी हुई थी. घाट पर ठंड लगने से उनकी हालत खराब हो गयी. घाट पर मौजूद बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने हालत गम्भीर होते देख तत्काल अपने साधन से महिला को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये. स्थानीय लोगो की मदद से पहचान कर महिला के पुत्र बबलू को बुलाकर महिला को सौप दिया. महिला की हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.