मकर सक्रांति पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
चंदौली : मकर सक्रांति के पर्व पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. भोर से ही स्नान दान का सिलसिला शुरू हो गया. वही श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद गरीबो को अन्न, वस्त्र, द्रव्य का दान कर पुण्य अर्जित किया. सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात रही.
बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मां गंगा के तट पर मकर सक्रांति के अवसर पर हजारो श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. भोर से ही लोग घाट पर पहुचने लगे थे. स्नार्थियो की सुरक्षा को लेकर भारी मात्रा में फोर्स तैनात रही. क्षेत्र के महड़ौरा, कांवर, विशापुर, सराय, महुअर, सोनबरसा, टांडा कला, तिरगावा हसनपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, सहेपुर आदि गंगा तट पर आस्थावानो ने डुबकी लगाई. भीड़ को देखते हुए बलुआ इंस्पेक्टर डॉ.आशीष मिश्रा मय फोर्स, एनडीआरएफ, प्राइवेट गोताखोर व गंगा सेवा समिति के दर्जनों लोगों द्वारा घाट पर सुरक्षा ब्यवस्था में तैनात रहे. इसके अलावा एसडीएम अनुपम मिश्रा, क्षेत्राधिकारी रघुराज, तहसीलदार अजीत सिंह, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रहे. जिला पंचायत द्वारा महिला चेंजिंग रूम, खोया पाया केन्द्र, जनरेटर, प्रकाश की व्यवस्था की गई थी.


















