एक दिवसीय प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों को दी गई जानकारी
चंदौली : विकास खंड चहनिया ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में गुरुवार को एक दिवसीय ग्राम प्रधान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में एडीओ राकेश दिक्षित ने ग्राम प्रधान व महिला ग्राम प्रधान को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के संबंध में चार बिंदुओं पर चर्चा किया.
बताया कि पंचायत राज अधिनियम धारा 15 के अनुसार ग्राम पंचायत के कार्य एवं दायित्व एवं धारा 95 (1 ) (6 ) के प्रावधान के संबंध में एवं आयकर दाखिल किए जाने, आयकर रिटर्न व महिला प्रधानों का अधिकर बढ़ चढ़ कर होना चाहिए. उनके पति या प्रतिनिधि इसमे हस्तक्षेप नही करेंगे सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी.
प्रशिक्षण में ज्वाइंट विडियो ओमप्रकाश, एडीओ आईएसबी नित्यानंद सिंह, ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री, सुरेश सोनकर, पवन गिरीं, उषा यादव, सावित्री गुप्ता, नारद यादव, अमरेंद्र यादव, विनोद कुमार, शमशेर आदि लोग मौजूद रहे.


















