मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या स्नान को लेकर गंगा घाट का किया निरीक्षण
चंदौली : मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या स्नान व मेले को लेकर बुधवार को एडीओ पंचायत अधिकारी ने निरिक्षण किया. इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी जागृति यादव, आनन्द यादव, आशुतोष कुमार सिंह, ग्राम प्रधान बलुआ दिलीप कुमार व सराय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभय कुमार सिंह को बलुआ गंगा घाट व सीढ़ियों पर जमें मिट्टी को हटाने, सामुदायिक शौचालय, घाट की साफ-सफाई करनें के लिए सफाई कर्मचारियों को लगाकर दिशा निर्देश दिया. जो तत्काल शुरु कर दिया गया है.
मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या स्नान व मेले को लेकर जनपद व गैर जनपदों से हजारों लाखों की भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बलुआ मां भागीरथी पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर उमड़ती है. इसे लेकर एडीओ पंचायत अधिकारी राकेश दक्षित के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान की देख रेख में घाट की सफाई व घाट के सीढ़ी पर जमें मिट्टी, महिला चेंजिंग रूम, सामुदायिक शौचालय आदि को सफाई कर्मचारियों का रोस्टर लगाकर साफ-सफाई का निर्देश दिया गया. इस दौरान गंगा सेवा समिति अध्यक्ष दिपक जायसवाल, ग्राम पंचायत अधिकारी जागृति यादव, आंनद यादव, आशुतोष सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान दिलीप कुमार,अभय सिंह, जुगनू पासवान, आदि लोग मौजूद रहे.


















