शस्त्र व शास्त्र दोनों में पारंगत हर सनातनी होगा तभी मानवता व सनातन की रक्षा होगी : कृष्णा नंद पाण्डेय

60

शस्त्र व शास्त्र दोनों में पारंगत हर सनातनी होगा तभी मानवता व सनातन की रक्षा होगी : कृष्णा नंद पाण्डेय

चंदौली : धरोहर संरक्षण सेवा संगठन द्वारा सनातन विस्तार के उद्देश्य को लेकर अनवरत चल रहे संस्कृति संवाद यात्रा का 23वां पड़ाव दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित पोद्दार भवन में आयोजित हुआ. वही मुख्य वक्ता संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णा नंद पाण्डेय ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारा आत्मगौरव है. हर सनातनी को अपने संस्कृति के विस्तार के लिए एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है. संस्कृति विस्तार से ही हर सनातनी को गर्व की अनुभूति होगी. इसके लिए हर व्यक्ति को सनातन विस्तार योद्धा बनना होगा. हिंदुओ का मानमर्दन करने के लिए हमारे मन्दिरों को खण्डित करके मुगल आक्रांताओं ने मन्दिर के ऊपर ही मस्जिद बनाया या मंदिरों को खत्म कर दिया. अपने आत्मगौरव की रक्षा व विस्तार के लिए सनातन संस्कृति के केन्द्र मन्दिरो को दिव्य स्वरूप में लाना होगा. धन लूटना ही मुगलों का लक्ष्य नही था उनका लक्ष्य सनातन संस्कृति को खत्म करना था. हमारे पूर्वजों ने अपना बलिदान देकर संस्कृति व राष्ट्र को बचाया. उन्होंने कहा कि जिन सभ्यताओं ने अपनी संस्कृति व धरोहर की रक्षा के लिए योद्धा नहीं तैयार किए उनकी संस्कृति व धरोहर नष्ट हो गयी. हर सनातनी को साधक के साथ योद्धा बनना होगा. शस्त्र व शास्त्र दोनों में पारंगत हर सनातनी होगा तभी मानवता व सनातन की रक्षा हो पाएगा.

हर सनातनी को साधक के साथ योद्धा बनना होगा

वक्ताओं के क्रम में विंध्यवासिनी पाण्डेय ने कहा कि हर सनातनी को अपनी सुरक्षा के बारे में सोचने का अभी भी समय और अवसर है. भारत का हर सनातनी हिन्दू जब योद्धा बनेगा तभी सनातन संस्कृति का विस्तार होगा. सनातन ही मानवता का रक्षक है. सनातन संस्कृति को जन जन तक पहुंचाना होगा.

अध्यक्षीय उद्बोधन में अखिल पोद्दार ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व के कल्याण का उद्धघोष करती है. ऐसी परम्परा, संस्कृति की रक्षा के लिए हमें अपने सर्वोच्च बलिदान के लिए तैयार रहना होगा. सनातन समाज को संगठित होकर अपनी संस्कृति के विस्तार करने का समय आ गया है. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश पाण्डेय, राहुल जायसवाल, मदन ओझा, कुंदन सिंह, प्रभुनारायण यादव, संजय रजक, जय किशन गोंड, पवन गुप्ता, बुल्लू यादव, राजीव गुप्ता, आशीष गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे.