छठ पूजा पर्व को लेकर सीओ ने किया गंगा घाट का निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

124

छठ पूजा पर्व को लेकर सीओ ने किया गंगा घाट का निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

चंदौली : लोक आस्था का महापर्व डाला छठ पूजा के मद्देनजर सीओ सकलडीहा रघुराज ने सोमवार की शाम को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट का निरीक्षण किया. वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बलुआ इंस्पेक्टर आशीष कुमार मिश्रा को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

विदित हो कि आगामी 7-8 नवम्बर को पड़ने वाले डाला छठ पर्व को लेकर अधिकारियों द्वारा साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ सकलडीहा रघुराज ने गंगा घाट का निरीक्षण कर बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि घाट पर गंगा में बैरिकेटिंग, जल पुलिस तैनात रहकर नावों से काम्बिंग करेंगे. इसके पहले गंगा में लगे रस्से को अच्छी तरह से चेक किया जायेगा. सभी श्रद्धालु रस्सा बैरिकेटिंग के अंदर ही छठ पूजा करेंगे. भीड़ को देखते हुए घाट पर भारी मात्रा में फोर्स की तैनाती रहेगी. जिसमे महिला पुलिस जगह-जगह तैनात रहेगी. छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो.

सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है. छठ पर्व क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसको लेकर पुलिस के द्वारा विभिन्न सतर्कता बरती जा रही है. छठ पूजा के दौरान एहतियात के तौर पर सुरक्षा को लेकर छठ घाटों पर लाइफ जैकेट के साथ गोताखोर को भी लगाया जायेगा. छठ घाट पर जहां गहरा पानी है वहां बेरिकेडिंग आदि की भी व्यवस्था की जाएगी. किसी भी प्रकार का भीड़ में अभद्रता फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही किया जायेगा.