बलुआ पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, 12 लाख कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

383

बलुआ पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, 12 लाख कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

चंदौली : थाना बलुआ पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है. 12 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. शराब तस्कर हरियाणा से बिहार शराब की खेप को लेकर जा रहे थे. बहरहाल पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

विदित हो कि एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में थाना प्रभारी बलुआ डॉ आशीष कुमार मिश्रा व एसओजी टीम द्वारा मजिदहा पुलिया के पास चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक डीसीएम गाड़ी जो कि गाजीपुर-सैदपुर के रास्ते आ रही है. जिसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लदी हुई है, जो चंदौली के रास्ते बिहार जाने वाली है.

सूचना के आधार पर थाना बलुआ पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग की जाने लगी. कुछ देर बाद एक डीसीएम वाहन सामने से आता हुआ दिखाई दिया. वहीं पुलिस टीम द्वारा सामने से आ रहे वाहन को रुकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक व सह चालक वाहन खड़ा करके भागने लगे. जिस पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेंद्र राय (उम्र 48 वर्ष) पुत्र स्व० दसही राय निवासी ग्राम नगवा थाना भगवानपुर जिला सिवान बिहार व शैलेंद्र सिंह (उम्र 43 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट पुणरी थाना नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद के रूप में हुई.

वही पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने बताया कि गाड़ी में शराब लदी है जिसको हमलोग हरियाणा के सूरजकुंड से लादकर ले आए रहे है. वही उनके कब्जे से एक डीसीएम वाहन से कुल 190 पेटी में 1700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये बताई जा रही है.

इस बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि एसपी चंदौली के निर्देशन में आज थाना बलुआ व एसओजी सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा सुबह करीब 02:30 बजे मजिदहा चौराहे पर एक डीसीएम वाहन से कुल 190 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (ऑफिसर्स च्वाइस) बरामद की गई है. जिसकी कुल मात्रा लगभग 1700 लीटर है. जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये है. साथ दो अभियुक्तों को हिरासत पुलिस में लिया गया है. पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो बताया कि हरियाणा के सूरजकुंड से शराब की खेप लादे है जो बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते है ताकि इन्हें अधिक मुनाफा हो सके. इन्होंने डीसीएम गाड़ी में पीछे की तरफ चोकर की बोरियां लादी हुई थी. जिसे हटवाया गया तो शराब की पेटियां बरामद हुई. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया गया है व अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बलुआ डॉ आशीष कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी कैलावर अनिल कुमार यादव, चौकी प्रभारी मारूफपुर तरुण पाण्डेय, उप निरीक्षक पारसनाथ यादव, हेड कॉन्स्टेबल पवन कुमार बिंद, हेड कॉन्स्टेबल शिवराज मौर्या, कांस्टेबल सुग्रीव चौरसिया, कांस्टेबल शिशिर यादव, कांस्टेबल रामजी पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक एसओजी टीम/सर्विलांस सेल उप निरीक्षक आशीष मिश्रा, हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र कुमार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल अरविंद भारद्वाज, हेड कॉन्स्टेबल राणा प्रताप सिंह, हेड कॉन्स्टेबल आनंद सिंह, हेड कॉन्स्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे.