एसपी ने चार निरीक्षक का किया तबादला, बदले गए थाना चंदौली व बबुरी के प्रभारी
चंदौली : कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने एक बार फिर तबादला किया है. लम्बे समय से एक ही स्थान पर जमे चंदौली कोतवाल गगन राज सिंह को हटाकर पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को थाना चंदौली का प्रभारी बनाया गया है. वही निरीक्षक गगन राज सिंह को थाना साइबर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है.

थाना प्रभारी बबुरी अनिल कुमार पाण्डेय को हटाकर वाचक पुलिस अधीक्षक रहे निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पाण्डेय को बबुरी थाना प्रभारी बनाया गया है. वही निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय को वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. एसपी ने तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है.


















