मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान उमड़ी भीड़, लोगों ने नम आंखों से माँ शेरावाली की बिदाई

41

मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान उमड़ी भीड़, लोगों ने नम आंखों से माँ शेरावाली की बिदाई

चंदौली : चहनियां बाजार सहित रमौली, टांडा कला, मारुपुर हरधन जुड़ा, रामगढ़, बलुआ व पपौरा में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया गया. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग चहनियां चौराहे पर जुटे रहे. वही मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट रहा. क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज व थानाध्यक्ष बलुआ अशोक मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे.

बता दे कि लगातार चार दिनों तक दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद चहनियां कस्बा स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा को धानापुर मार्ग, सकलडीहा मार्ग, सैदपुर मार्ग व बलुआ मार्ग पर भ्रमण कराया गया. वही रमौली बाजार स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी. डीजे व अन्य वाद्य यंत्रों पर थिरकते हुए लोग मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया. इस दौरान विभिन्न प्रकार के लाग निकाला गया. जिससे लोगों का ध्यान उनकी तरफ आकर्षित रहा. चहनियां चौराहा लोगों की भारी भीड़ से भरा रहा. वही पपौरा बाजार स्थित स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. जिसमें अंधविश्वास, झाड़फूंक व राधा कृष्ण नृत्य आदि पर लाग निकाला गया. वही चहनियां छात्र सृजन संगठन द्वारा कलियुग में मां बाप की दुर्दशा, राधा कृष्ण की झांकी सहित अन्य लाग निकाला गया. जो चर्चा का विषय बना रहा.

इस दौरान प्रमुख रूप से उदय प्रताप सिंह, बनवारी पाण्डेय, सरिद्वार यादव, जयशंकर जायसवाल, शिवलाल जायसवाल, गोपाल गुप्ता, रामजी मोदनवाल, योगेंद्र मिश्रा, आनंद सिंह, संजय गुप्ता, अजित सिंह, राजकुमार सिंह, रामबिलास गुप्ता, सहोदर जायसवाल, भानू प्रताप यादव, डॉ अजय सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.