मूर्ति विसर्जन करके वापस घर जा रहे दो युवक करंट की चपेट में आये, अस्पताल में चल रहा इलाज

58

मूर्ति विसर्जन करके वापस घर जा रहे दो युवक करंट की चपेट में आये, अस्पताल में चल रहा इलाज

चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ नहर में मूर्ति विसर्जन कर ट्रैक्टर से घर वापस लौट रहे महुअर कलां गांव निवासी दो युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए. दोनों युवकों को तत्काल निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है. वही लोगों ने विभागीय लापरवाही को लेकर प्रदर्शन किया. बहरहाल बड़ा हादसा होने से टल गया.

जानकारी के अनुसार महुअर कलां गांव निवासी सतीश गुप्ता (उम्र 23 वर्ष) व पवन गुप्ता (उम्र 22 वर्ष) मूर्ति विसर्जन के लिए ग्रामीणों के साथ शामिल हुए और बलुआ स्थित नहर में मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया. वही विसर्जन कर ट्रैक्टर से ही कैथी छलका से मटियरा होते हुए घर वापस लौट रहे थे. दोनों युवक ट्रैक्टर पर रखी गई चौकी पर बैठे थे. उसी दौरान नहर छलका के पास हाइटेंशन का तार लटका हुआ था. जिसकी चपेट में दोनों युवक आ गए. वही चौकी पर अन्य युवक भी बैठे हुए थे. जिनको हल्का करंट का झटका लगा. वही ट्रैक्टर चालक ने यह देख गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी जिससे वह तार से अलग हो गए. वही आनन फानन में लोग बलुआ स्थित एक निजी अस्पताल में दोनों युवकों को भर्ती कराया जहाँ उनका इलाज चल रहा है. वही अस्पताल के बाहर खड़े सैकड़ो की संख्या में लोग बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोशित हो उठे. और प्रदर्शन कर चेताया कि हाईटेंशन तार को दुरुस्त नही किया गया तो सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे. वही कैथी गांव के रहने वाले बबलू सिंह ने विसर्जन कर रहे लोगो को उस रास्ते से जाने से रोका और पुलिस को सूचना देकर उधर से जाने वालों पर रोक लगाने की बात की.