राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री को दी गई पुष्पांजलि
चंदौली : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर जगह-जगह आयोजन किए गए. कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन में महापुरुषों को याद किया गया. जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. वही पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन में ध्वज फहराया. महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शाष्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया. वही डीएम व एसपी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शाष्त्री के जन्मदिवस पर सभी को बधाई दी. साथ ही सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता को अक्षुण्य रखने की शपथ दिलाई गई और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया.
जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को एवं नई नीति देने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का अतुलनीय योगदान रहा है. सत्याग्रह तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन के माध्यम से उन्होंने सभी वर्गों में आजादी की लौ प्रज्वलित किया. देश की राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता के माध्यम से महात्मा गांधी ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया. वही पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शाष्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शाष्त्री जी यहां के निवासी है. यह जनपद के लिए गर्व की बात है. इस पावन भूमि पर जन्म लिए और उनका योगदान आजादी की लड़ाई के साथ देश को आजादी दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. लालबहादुर शाष्त्री जी बिना किसी द्वेष भावना से अपने दायित्वों को भली भांति निभाया और उनके कार्य करने का तरीका बहुत ही अच्छा रहा. लालबहादुर शाष्त्री जी ने देश को जय जवान जय किसान का नारा देकर देश में नई ऊर्जा पैदा की.
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शाष्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनके सत्य और अहिंसा के विचारों को याद दिलाया और बताया कि उन्होंने सभी धर्मों को एकसमान मानने, सभी भाषाओं का सम्मान करने, पुरुषों और महिलाओं को बराबर का दर्जा देने पर जोर दिया और उनके विचारों के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया गया है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी थी. उन्होंने सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलकर भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया था. गांधी जयंती के रूप में उनका जन्मदिन मनाकर हम सब राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं.
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर आशुतोष, क्षेत्राधिकारी नामेन्द्र कुमार व प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास और अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे.


















