राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर कार्यक्रम, डीएम ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ

36

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर कार्यक्रम, डीएम ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ

चंदौली : राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मंगलवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर, संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने फीता काटकर किया. उन्होंने ब्लड डोनेट करने में अहम योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया. साथ ही रक्तदान के लिए प्रेरित किया. शिविर में 33 यूनिट रक्तदान कराया गया. वहीं 43 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया.

रक्तदाता समाज और मानवता के अनमोल सेवक

इस दौरान डीएम ने कहा कि रक्तदान महादान है और रक्तदाता समाज और मानवता के अनमोल सेवक हैं. रक्त का हर कण अमूल्य होता है. रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है. कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार का कोई कमजोरी व नुकसान नहीं होता है. बल्कि शरीर और स्वस्थ बनता है. इस तरह के आयोजन से न केवल रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित होती है. बल्कि समाज में मानवीय सेवा की भावना को भी मजबूती मिलती है. शिविर में जन सहयोग संस्थान के सदस्यों और स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. साथ ही चिकित्सालय के रक्त कोष को समृद्ध करने में योगदान दिया.

जन सहयोग संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष हिमांशु वर्मा ने लोगों को रक्तदान के लाभ और इसकी सामाजिक जरूरत के बारे में भी जागरूक किया. स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया. प्रभाकर सिंह ने 23 बार रक्तदान, चार बार प्लेटलेटस और एक बार प्लाज्मा देने के लिए सीएमओ डा. वाईक राय ने सम्मानित किया.

इस दौरान सीएमएस डा. सत्यप्रकाश, डा. अमित सिंह, डा. दिनेश, डा. बबिता, संजय कुमार चौरसिया, बृजेश कुमार मौर्य, अनिरुद्ध राय, गोविंद प्रसाद, विवेक राय, लखेंदर, अखिलेश, अंकज कुमार, लालबहादुर यादव आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.