धूमधाम से मनाई गई बाबा कीनाराम की छठी, लोगों में प्रसाद का हुआ वितरण

239

धूमधाम से मनाई गई बाबा कीनाराम की छठी, लोगों में प्रसाद का हुआ वितरण

चंदौली : अघोराचार्य बाबा कीनाराम का छठी पर्व सोमवार को रामगढ़ स्थित मठ में धूमधाम से मनाया गया. भक्तों ने बाबा कीनाराम का विधिवत पूजन-अर्चन किया. वही लोगों में प्रसाद का वितरण हुआ. इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में एक सितम्बर से तीन सितम्बर तक बड़े ही धूमधाम से बाबा कीनाराम का 425वां जन्मोत्सव मनाया गया. वही लोलार्क षष्ठी के दिन अघोराचार्य बाबा कीनाराम का छठी महोत्सव का आयोजन किया जाता है. श्रद्धालुओं ने सुबह बाबा की आरती के बाद हवन पूजन किया साथ ही बाबा कीनाराम के समाधि स्थल पूजन अर्चन किया. वही लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया.

इस दौरान धनन्जय सिंह, प्रभुनारायण सिंह, अनुराग पाण्डेय, अभय कुमार, राजकुमार सिंह, दिनेश सोनकर, दीना दादा, मुलायम यादव, संतोष पटेल, देवदत्त पाण्डेय, अमृत पाठक, मुकेश साहनी समेत आदि लोग मौजूद रहे.