मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद

1307

मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद

चंदौली : थाना धानापुर पुलिस ने शहीदगांव बाजार स्थित एक मोबाइल की दुकान से चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, इनवर्टर, बैटरी, मोबाइल चार्जर, माउस, डाटा केबल बरामद हुआ है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खड़ान गांव के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

ये है मामला

दरअसल विगत 28 अगस्त की रात्रि को धानापुर थाना क्षेत्र के शहीदगांव बाजार स्थित एक मोबाइल की दुकान से चोरों द्वारा घुसकर दुकान के अंदर रखे लैपटॉप, इनवर्टर, बैटरी, मोबाइल, चार्जर, नगदी समेत अन्य उपकरण चुरा लिए थे. दुकानदार अनिल कुशवाहा पुत्र जयप्रकाश कुशवाहा निवासी करजौरा थाना धानापुर द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दी गई थी. पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर चोरों की तलाश में जुटी हुई थी.

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह मय टीम को बड़ी सफलता उस समय मिली जब मुखबिर खास द्वारा सूचना व निशानदेही पर खड़ान मोड़ के पास दो व्यक्तियों जो एक नीले रंग की बाइक से कमालपुर की तरफ से आ रहे थे. जिन्हें पुलिस ने रूकने हेतु इशारा किया तो बाइक सवार गाड़ी मोड़कर पीछे भागना चाहा कि पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया गया. बाइक चला रहे व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम प्रदीप कुमार पुत्र रामता प्रसाद निवासी कमालपुर थाना धीना जनपद चन्दौली बताया तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम पवन कुमार पुत्र स्व० चन्द्रिका राम निवासी चिलबिली थाना धीना जनपद चन्दौली बताया. पकड़े गये व्यक्तियों की तलाशी ली गयी तो प्रदीप कुमार के पास से 50 रुपये का एक नोट व एक मोबाइल फोन टच स्क्रीन नीले रंग का बरामद हुआ. तथा पवन कुमार की तलाशी से 120 रुपये व एक मोबाइल फोन ACE कम्पनी की तथा एक मोबाइन कार्बन कम्पनी का बरामद हुआ. मोबाइल फ़ोन का IMEI चेक किया गया तो चोरी किए गए मोबाइल IMEI से मैच खा रहा था.

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने खोला राज

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि साहब हम दोनो आपस मे दूर के रिश्तेदार है. तथा खाने-पीने का शौक रखते है. कुछ दिन पहले हम लोग खाने पीने ही धानापुर गये थे. तथा जब शराब पीकर वापस आ रहे थे तो शहीदगाँव में बारिश तेज होने लगी, हम दोनो भीगने से बचने के लिए एक जगह रुक गये. बतया की चारो तरफ अन्धेरा था. कोई आ जा नही रहा था. हम लोगो ने शराब भी पी रखी थी. हम लोगों के मन मे लालच जाग उठा. और हमने मोटरसाइकिल खड़ी की. इधर उधर घूमे और मोबाइल की दुकान में चोरी की योजना बनाई. मोबाइल फोन की दुकान का ताला व लाकरों को तोड़कर उसमे से भी जो मिला चोरी कर लिए. चोरी किये गये सामानों में बैटरी, इनवर्टर, चार्जर, ईयर फोन, लैपटाप, मोबाइल, माऊस, डाटा केबल आदि समान थे तथा कुछ खुल्ले रुपये भी थे. हम लोगों ने जो सामान चुराया वह सभी अपने घर पर छिपा कर रखा हुआ है.

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद हुआ चोरी का सामान

पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्तों के पास से बरामद दोनों मोबाईल फोन को कब्जे में लिया. तथा अभियुक्त पवन कुमार की निशानदेही पर चोरी किये गए बैटरी, इनवर्टर, लैपटाप, चार्जर, कीपैड मोबाईल, माऊस, इयरबड, मेमोरी कार्ड, डाटा केबल आदि की बरामदगी उसके घर ग्राम चिलबिली से किया. पकड़े गए शातिर चोरों को पुलिस ने हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार उपाध्याय, हेड कॉन्स्टेबल संजय सोनकर, हेड कॉन्स्टेबल सुरेश यादव, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल महेश तिवारी, कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे.