पूर्व ब्लॉक प्रमुख के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

500

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

चंदौली : पपौरा गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख लीलावती देवी के निधन पर चहनियां विकास खण्ड स्थित क्षेत्र पंचायत सभागार कक्ष में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारियों ने तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया.

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि पूर्व प्रमुख लीलावती देवी किसान परिवार में रहते हुए व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी ईमानदारी पूर्वक किया. वे ब्लॉक प्रमुख रहते हुए राजनीतिक जीवन में हमेसा बिना भेदभाव के समाज की सेवा में लगी रहीं. साथ ही अपने कर्तव्यों का पूर्णतया पालन किया. उनका जीवन समाज की महिलाओं के लिए हमेसा प्रेरणा देता रहेगा.

इस अवसर पर जॉइंट वीडियो ओमप्रकाश, ग्राम विकास अधिकारी, कमलेश यादव, ज्ञानेंद्र कुमार, विद्या यादव, अर्चना, एकाउंटेंट जितेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान दीनबंधु, जयराम शास्त्री, जशवंत मौर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह, रविकांत चौहान, जावेद अहमद, संजय चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे.