राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त बच्चों को मिला सम्मान, बीएसए ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित

281

राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त बच्चों को मिला सम्मान, बीएसए ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित

चंदौली : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा बीआरसी सदर के सभागार कक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त बच्चों और अध्यापकों का सम्मान किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

बता दें कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त किया. जिसके बाद गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बीआरसी सदर के सभागार कक्ष में बच्चों और अध्यापकों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और आशीर्वाद देकर इसी प्रकार खेल-कूद प्रतियोगिता में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही बच्चों के साथ पूरे वर्ष कार्य करने वाले व्यायाम शिक्षक/जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे को जिलाधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षिका पुष्पा राय, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक देव कुमार आनंद, मनोज कुमार पाण्डेय, रंजीत कुमार, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, राम नगीना यादव, राजेंद्र कुमार सिंह, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार पटेल सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे.