खेत में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

998

खेत में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

चंदौली : जिले के चकिया क्षेत्र में विजयपुरवा गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में विशालकाय मगरमच्छ दिखा. मगरमच्छ के दिखने से गांव में दहशत फैल गई. माना जा रहा है कि डैम से निकलकर खेत में मगरमच्छ पहुंचा होगा. वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया. जानकारी होने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. वही कड़ी मसक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा. मगरमच्छ को वन विभाग की टीम द्वारा ले जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. हालांकि मगरमच्छ दिखने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ था.

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह चकिया कोतवाली क्षेत्र के विजयपुरवा गांव के सिवान में नहर के पास घूमते विशालकाय मगरमच्छ को ग्रामीणों ने देखा. मगरमच्छ तकरीबन 12 फीट लंबा था. यह सूचना गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई. मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी. सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई. और कड़ी मसक्कत के बाद विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई. इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.