दहेज हत्या के वांछित चढ़े पुलिस के हत्थे, पति, सास व ससुर गिरफ्तार

881

दहेज हत्या के वांछित चढ़े पुलिस के हत्थे, पति, सास व ससुर गिरफ्तार

चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के नैढ़ी गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में दर्ज हुए मुकदमें में वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मायके पक्ष का आरोप था कि दहेज की खातिर उनकी बहन की हत्या कर दी गई है. मृतिका के भाई की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस फरार आरोपियों के तलाश में जुटी हुई थी.

दरअसल बलुआ थाना क्षेत्र के नैढ़ी गांव के रहने वाले सुदामा यादव के पुत्र घूरेलाल यादव की शादी सरौली गांव की गौरी यादव पुत्री स्व० सुग्रीव यादव से वर्ष 2022 में हुई थी. जहां बीते शुक्रवार 23 अगस्त 2024 को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता गौरी यादव की मौत हो गई थी. उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था. जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया था. वही इस मामले में पुलिस ने मृतिका के भाई मुलायम यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी. वही आज नैढ़ी गांव से आरोपी पति घूरेलाल, ससुर सुदामा यादव व सास रमावती देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बलुआ अशोक कुमार मिश्र, उप निरीक्षक अश्विनी कुमार राय, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव, कांस्टेबल सुग्रीव चौरसिया व महिला कांस्टेबल शालिनी चौधरी रहे.