पीएम नरेंद्र मोदी ने 1749 करोड़ रुपए से बने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का किया उद्घाटन

    72

    पीएम नरेंद्र मोदी ने 1749 करोड़ रुपए से बने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का किया उद्घाटन

    ◆ पीएम बोले- किताबें भले जल जाएं, ज्ञान नहीं मिटताः नालंदा सिर्फ नाम नहीं, पहचान है, एक सम्मान है

    पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 1749 करोड़ रुपए से बने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन किया. उन्होंने 21 मिनट तक कार्यक्रम को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करने के बाद पहले 10 दिनों में ही नालंदा आने का मौका मिला है. यह मेरा सौभाग्य तो है ही, मैं इसे भारत की विकास यात्रा के एक शुभ संकेत के रूप में देखता हूं.

    नालंदा केवल एक नाम नहीं है. नालंदा एक पहचान है, एक एक सम्मान है. नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा है. नालंदा इस सत्य का उद्घोष है कि आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं, लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकतीं. कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पुरानी सरकार बात नहीं सुनती थी. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के लिए कई बार उन्होंने अनुरोध किया था. इससे पहले प्रधानमंत्री ने करीब 15 मिनट तक 1600 साल पुराने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर का दौरा किया. खंडहर में प्रधानमंत्री 10.03 बजे पहुंचे. 10.24 मिनट पर वे वहां से निकल गए. इसके बाद प्रधानमंत्री ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए स्वरूप को देश को समर्पित किया. प्रधानमंत्री ने यूनिवर्सिटी कैंपस में पौधा भी लगाया. कार्यक्रम में 17 देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं.

    17 देशों के 400 स्टूडेंट पढ़ रहे

    ◆ नालंदा यूनिवर्सिटी में फिलहाल 17 देशों के 400 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं.

    ◆ पीजी और पीएचडी के 7 सब्जेक्ट की पढ़ाई हो रही है, 2 की शुरूआत होनी है.

    ◆ डिप्लोमा और सर्टिफिकेट के 10 सब्जेक्ट की पढ़ाई हो रही है.

    ◆ 40 क्लासेज वाले दो शैक्षणिक ब्लॉक हैं, जिनकी सीटिंग कैपिसिटी 1900 है.

    ◆ 550 कैपिसिटी का हॉस्टल, 2000 कैपिसिटी का एम्फीथिएटर, फैकल्टी क्लब, खेल परिसर भी है.