पारदर्शी किसान सेवा योजना का उठाएं लाभ, कृषक कराए अपना पंजीकरण
चंदौली : पारदर्शी किसान सेवा योजना का लाभ उठाने के लिए जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि समस्त किसानों के लिए राजकीय कृषि बीज भंडारों पर धान की प्रजाति HUR-917, SHIATS DHAN-1, MTU-7029, BPT- 5204 पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. अनुदान का लाभ लेने हेतु कृषक अपना पंजीकरण पारदर्शी किसान सेवा योजना के अंतर्गत अवश्य करा लें. जिन कृषकों ने पूर्व में अपना पंजीकरण कर लिया है उन कृषकों को पंजीकरण नहीं करना है परंतु बीज क्रय करते समय आधार कार्ड, खतौनी की प्रति लाना अनिवार्य है. धान की नर्सरी डालने हेतु संबंधित राजकीय बीज भंडार से धान का बीज पॉस मशीन से क्रय कर नर्सरी डालने का कार्य पूर्ण करने की बात कही है।

सम्बंधित धान की प्रजाति HUR-917, SHAITS DHAN-1 कि सुगन्धित एवं महीन जो कम दिन की प्रजाति है जिसपर 50% प्रतिशत अनुदान है तथा MTU-7029, BPT-5204 पर 30% प्रतिशत अनुदान है. कृषक अंश की धनराशि डिजिटल माध्यम से अधिक से अधिक भुगतान करना सुनिश्चित करें. साथ ही कृषकों से अनुरोध करते हुए कहा कि धान का बीज क्रय करते समय बीज शोध रसायन और ट्राईकोडरमा कृषि रक्षा इकाई प्रभारी से क्रय कर बीज शोधन व भूमि शोधन को बढ़ावा देते हुए गुणवत्ता युक्त पैदावार प्राप्त करें. प्रत्येक कृषि रक्षा इकाई पर ट्राईकोडरमा 75% प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है. बीज शोधन हेतु चार से पांच ग्राम ट्राईकोडरमा प्रति किलोग्राम बीज की दर से प्रयोग करें तथा भूमि शोधन हेतु 1.5 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से 20 से 25 किलोग्राम सड़ी गोबर की खाद में मिलाकर प्रयोग करने से अधिकतम पैदावार प्राप्त करें.









