बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शिक्षकों ने जताया विरोध

235

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शिक्षकों ने जताया विरोध

चंदौली : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या, महाराष्ट्र के बदलापुर में दो बच्चियों संग घृणित दुराचार, हिंदू महिलाओ के साथ हो रही हैवानियत के विरोध में गुरुवार को चहनियां क्षेत्र के महुअर कलां स्थित राहुल इंटर नेशनल स्कूल के शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर हाथ मे काली पट्टी बांधकर विरोध जताया. वही इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की.

वही कॉलेज के प्रबंधक आनंद तिवारी ने कहा कि ऐसी दमनकारी वीभत्स स्थिति स्वीकार नहीं है. यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है. समाज में ऐसे घृणित कार्य करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए. इस दौरान प्रबंधक आनंद तिवारी, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार शर्मा, डीपी तिवारी, शालू सिंह, स्वर्णिम त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, नेहा त्रिपाठी, संध्या गुप्ता, सूरज शर्मा, प्रिंस, जितेंद्र, मनीष सहित आदि शिक्षक मौजूद रहे.