खंडवारी देवी इंटर कॉलेज के छात्र का विश्व चैंपियन टीम कुश्ती प्रतियोगिता में हुआ चयन, शिक्षकों में हर्ष
चंदौली : चहनियां स्थित खंडवारी देवी इंटर कॉलेज का छात्र जयदीप सिंह का विश्व चैंपियन टीम कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय टीम के लिए चयन हुआ. जयदीप 55 किलो भार का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसको लेकर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त है. बता दे कि राजदीप अन्य कई कुश्ती प्रतियोगिता में राष्ट्रीय, एशियन, जेम व विश्व स्तर पर सिल्वर और गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके है.

पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के रेलवे विभाग में कार्यरत जय सिंह का पुत्र जयदीप सिंह की प्रारंभिक शिक्षा खंडवारी देवी इंटर कॉलेज में हुई. यहां से ही खेल प्रतिस्पर्धा में हमेसा अव्वल रहे. इनके पिता जय सिंह भी पहलवान रह चुके है. अब जयदीप का चयन विश्व चैंपियन टीम कुश्ती प्रतियोगिता में हुआ है. खेल प्रशिक्षक (कोच) सुशील सिंह ने बताया कि 19 से 25 अगस्त तक 55 किलो भार में भारतीय टीम के तरफ से खेलने के लिए जयदीप का चयन हुआ है. जो जॉर्डन देश की राजधानी अमान में अपनी जीत के लिए प्रयास करेंगे.

खंडवारी देवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य व वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जयदीप बहुत ही होनहार छात्र है. जो अपनी कुशलता से मार्च 2024 में अंडर-70 कप में ईरान से गोल्ड मेडल व एशियन गेम में सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुका है. बताया कि राष्ट्रीय लेवल पर भी कई मेडल प्राप्त कर चुके है. कहा कि मां खंडवारी से प्रार्थना करता हूँ कि जयदीप गोल्ड मेडल लेकर आए. कहा कि विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें राजदीप को सम्मानित किया जाएगा.
हर्ष व्याप्त करने वालों में प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष सिंह, अवनीश सिंह, बाबू लाल यादव, सच्चिदानंद सिंह, सुनील सिंह, मुरलीधर तिवारी, प्रभु नारायण, विजय यादव, शिवकुमार सिंह, रामअवध पाल, जाहिदा बेगम, उपेंद्र दूबे, अजय श्रीवास्तव, श्यामलाल, रितेश, रामायण, लल्लू सिंह, सोहन, रणधीर सहित आदि लोग रहे.


















