धरोहर संरक्षण सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाला शांति मार्च

374

धरोहर संरक्षण सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाला शांति मार्च

वाराणसी : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारत में भी आवाज बुलंद की जाने लगी है. इसी के क्रम में धरोहर संरक्षण सेवा संगठन के बैनर तले प्रमुख संयोजक व पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख कृष्णानंद पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में पैदल शांति मार्च निकाला. वही अम्बेडकर पार्क से चलकर जिलाधिकारी वाराणसी कार्यालय पहुंचे, जहाँ प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा.

धरोहर संरक्षण सेवा संगठन के प्रमुख संयोजक व पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थिति को लेकर पुरी दुनिया मे हिन्दू समाज मर्माहत है. जिस तरह से बांग्लादेश में हिन्दूओं पर अत्याचार हो रहा है, और हिन्दू बहन, बेटियों का जबरन बलात्कार किया जा रहा है, यह मानवता को शर्मशार करने वाली घटना है. जो अब स्वीकार नही है. कहा कि दुनिया के कोने-कोने में रह रहे हिन्दूओं की सुरक्षा के लिए अब संगठित होना होगा. कहा कि बार-बार हिन्दू समाज के उपर किए जा रहे आक्रमण का अब मुहतोड़ जबाब दिया जायेगा.

इस दौरान प्रमुख रूप से राकेश तिवारी, चन्द्रदेव पटेल, उपेन्द्र सिंह, अजय मिश्र, गौरव मिश्र, मान सिंह चौहान, राजू राय, बबलू पाण्डेय, अंकित तिवारी, प्रियम्बदा, रितेश मिश्र. पवन सिंह, सतीस पाण्डेय, विनय सिंह विधायक, प्रतीक गुप्ता, अच्यूत कृष्ण त्रिपाठी, दिलमोहन तिवारी, संतोष दूबे, सुनील मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.