मिशन 2027 के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नया प्लान, सपा युवा संगठन चलाएगा अभियान

273

मिशन 2027 के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नया प्लान, सपा युवा संगठन चलाएगा अभियान

UP TIMES18 : सपा प्रमुख अखिलेश यादव अब युवाओं व छात्रों के बीच पार्टी की पैठ बढ़ाएंगे. इसके लिए उन्होंने एक माह चलने वाला अभियान तैयार कर युवा संगठनों को उनके बीच जाने को कहा है. इसके तहत 9 अगस्त से 10 सितंबर तक सपा के युवा संगठनों का अभियान चलेगा. इसमें सदस्यता अभियान छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान के कार्यक्रम चलाए जाएंगे. इसके साथ पेपर लीक, समान कोर्स, फीस वृद्धि, रोजगार, आरक्षण, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय की नियुक्तियों में भ्रष्टाचार, आरक्षण में पारदर्शिता, मुफ्त पढ़ाई, रोस्टर प्रणाली, डिजिटल डिवाइड मुद्दे उठाए जाएंगे.

समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इमरान समाजवादी योजन सभा के अध्यक्ष मोहम्मद फहद, समाजवादी लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष अभिषेक यादव, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह व इनके प्रदेश अध्यक्ष को अभियान चलाने का दायित्व सौंपा है. कार्यक्रम के अनुसार 9 से 31 अगस्त 2024 तक सदस्यता अभियान, 2 सितंबर से पीडीए वृक्षारोपण, पर्चा वितरण, 03 सितंबर से विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में शिविर लगाकर संपर्क तथा पर्चा वितरण, 04 सितंबर 2024 को विश्वविद्यालय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं से सुझाव लेना, संकल्प पत्र भरना, 05 सितंबर 2024 को विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में छात्राओं की समस्याओं की सुनवाई, 07 सितंबर को वर्तमान राजनीति में छात्राओं एवं युवाओं की भूमिका तथा 10 सितंबर 2024 को मेधावी छात्राओं का सम्मान किया जाना है.