चेक से पेमेंट में नहीं लगेगा वक्त, कुछ ही घंटे में बैंक अकाउंट में आ जाएगा पैसा
UP TIMES18 : चेक का निपटान (क्लीयरिंग) अब कुछ ही घंटे में हो जाएगा. भारतीय रिजर्व बैंक ने चेक समशोधन में लगने वाले समय को कुछ घंटे करने और उसमें जुड़े जोखिम कम करने के मकसद से यह कदम उठाने की घोषणा की है. वर्तमान में चेक जमा करने से लेकर खाते में राशि आने तक दो दिन का समय लग जाता है. लेकिन नई व्यवस्था में चेक जमा करने के कुछ ही घंटे में यह क्लियर हो जाएगा.

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा की चेक समशोधन को दुरुस्त करने, निपटान जोखिम कम करने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के मकसद से चेक ट्रंकेशन सिस्टम की वर्तमान प्रक्रिया में बदलाव का प्रस्ताव है. नई व्यवस्था में चेक को स्कैन किया जाएगा और उसे प्रस्तुत किया जाएगा. साथ ही कुछ घंटे में समाशोधन किया जाएगा. दास ने कहा कि इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जल्दी ही जारी किए जाएंगे.










