डीआईजी ने पुलिस अफसरों के साथ की समीक्षा बैठक, दिया सख्त आवश्यक दिशा-निर्देश

919

डीआईजी ने पुलिस अफसरों के साथ की समीक्षा बैठक, दिया सख्त आवश्यक दिशा-निर्देश

चंदौली : पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में डीआईजी डॉ ओ.पी. सिंह आगामी त्योहारों, कानून व्यवस्था के दृष्टिगत मातहतों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने अपराध, आईजीआरएस, तस्करी सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अफसरों से जानकारी ली. साथ ही डायल 112 पर प्राप्त पीआरवी वाहनों को तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु हिदायत दिया. जनपदीय एंटीरोमियो पुलिस टीम के पांच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ततपश्चात पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय चंदौली के समस्त कार्यालयों का निरीक्षण किया. वही फलदार वृक्ष का पौधरोपण भी किया. साथ ही थाना चंदौली व थाना अलीनगर का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी आदित्य लांग्हे, एएसपी चंदौली, एएसपी ऑपरेशन सहित समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे.

हिस्ट्रीशीटर, टॉप-10 सूची में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

बैठक के दौरान डीआईजी डॉ ओ.पी. सिंह ने आगामी रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत की गई तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. वही आईजीआरएस व जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के डिफाल्टर से पूर्व की स्थिति में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सभी संबंधित को निर्देशित किया. साथ ही विवादित प्रकरणों में निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए. हिस्ट्रीशीटर, टॉप-10 सूची में शामिल अभियुक्तों की निगरानी व उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया. अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हेतु पर्वों के दौरान संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी सी छोटी घटनाओं पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया. वही डायल 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु हिदायत दिया.

थाना चंदौली व थाना अलीनगर का किया निरीक्षण

इसके अलावा लुटेरे, शराब व पशु तस्करों की सूची तैयार करके उनकी गतिविधियों की निगरानी का फरमान जारी किया. कहा कि आपरेशन त्रिनेत्र के तहत गांव, कस्बा और सार्वजनिक स्थान पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करें. चेताया कि किसी भी सूरत में पुलिस आमजनमानस के साथ दुर्व्यवहार नहीं करेंगी. इससे पुलिस की छवि खराब होगी. उन्होंने महिला सशक्तिकरण के तहत गांव, स्कूल तथा सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को जागरूक करने के अभियान को ज्यादा प्रभावी बनाने का सुझाव दिया. इसके बाद डीआईजी ने थाना चंदौली का वार्षिक निरीक्षण किया. थाना चंदौली के अंतर्गत नियुक्त समस्त चौकीदारों को खाकी कोट का वितरण कर चौकीदारों से उनके ग्राम पंचायत अंतर्गत घटित होने वाले अपराध व निवास करने वाले अपराधियों के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए निर्देशित किया. ततपश्चात थाना अलीनगर का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संपूर्ण थाना परिसर का भ्रमण किया. थाना कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार एवं अभिलेख आदि का निरीक्षण किया. इस दौरान अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा थाने पर आने वाले शिकायतों का सत-प्रतिशत निस्तारण कराए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया.

इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ आदित्य लांग्हे, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय, क्षेत्राधिकारी रघुराज, क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी सहित अन्य पुलिस अफसर मौजूद रहे.