सिंचाई विभाग के अवर अभियन्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

515

सिंचाई विभाग के अवर अभियन्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

वाराणसी : सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अवर अभियंताओं समेत अन्य कर्मचारियों ने सोमवार को सिंचाई कॉलोनी परिसर, सिगरा वाराणसी में काली पट्टी बांधकर ईएनसी (परियोजना) के कार्यकलापों के विरोध में प्रदर्शन किया. साथ ही संगठन के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के आह्वाहन पर सिविल इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग द्वारा 22 जुलाई से 27 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया.

सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर व वाराणसी जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार राय ने बताया कि विभाग में अवर अभियंताओं के सेवा संबंधी प्रकरण, पदोन्नति, स्थाईकरण, जेष्ठता निर्धारण, पूर्व विभाग की सेवाएं जोड़ने, विकास विकलांगता दर्ज करने समेत अन्य समस्याओं का कई वर्षों से समाधान नही हुआ है. वही उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी नीति व मंशा के विपरीत स्थानांतरण की सूची प्रसारित न करने समेत 538 जेई के अलग-अलग स्थानांतरण के आदेश को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड न कर सरकार की मंशा की धज्जियां उड़ाई जा रही है. उन्होंने बताया कि 22 सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के आह्वाहन पर सिविल इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग द्वारा 22 जुलाई से 27 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा.