तेज रफ्तार का कहर, चालक और खलासी की हुई मौत

515

ट्रक और मैजिक में भीषण टक्कर, चालक और खलासी की हुई मौत

चंदौली : जिलें में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेठमलपुर हाइवे पर अनियंत्रित मैजिक ने हाइवे किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए. वही हादसे में मैजिक वाहन चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका ईलाज के दौरान मौत हो गई. वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेठमलपुर के पास नेशनल हाईवे-19 के किनारे खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक वाहन पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. घटना में मैजिक चालक मोहम्मद अरशद (27) पुत्र सलाम निवासी जाललीपुरा थाना आदमपुर जनपद वाराणसी और खलासी बाबू (25) गंभीर रूप से घायल हो गए. वही सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई. और घायलों के ईलाज हेतु एम्बुलेंस की मदत से जिला अस्पताल पहुंचाया. जहाँ ईलाज के दौरान चालक और खलासी की मौत हो गई. वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस बाबत सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि वाराणसी से बिहार की तरफ मैजिक वाहन जा रहा था. अनियंत्रित होकर जेठमलपुर के पास नेशनल हाईवे-19 पर किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी. जिससे मैजिक वाहन चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल पहुचाया. जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शव की शिनाख्त हो गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.