तालाब में डूबने से युवक की हुई मौत
चंदौली : शहाबगंज थाना क्षेत्र के कुंवा गांव में 18 वर्षीय युवक काजू चौहान की तालाब में डूबने से मौत हो गई. काजू और उसके तीन दोस्तों के बीच तैरकर तालाब को पार करने की शर्त लगी थी. काजू ने एक बार तालाब पार कर लिया. वापस लौटते समय बीच तालाब में डूब गया. घटना सोमवार शाम की है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर शुरू की. मंगलवार की सुबह युवक का शव तालाब से बरामद हुआ. वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार काजू और गांव के ही दो अन्य युवक तालाब किनारे बैठे थे. तीनों के बीच तालाब को तैरकर पार करने और वापस आने की शर्त लगी. काजू सबसे पहले तालाब में उतरा और एक बार तालाब को पार कर लिया वापस तैरकर आते समय गहरे पानी में डूब गया. उसके दोस्तों ने उसकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं पाया. पुलिस गोताखोरों की सहायता से युवक की तलाश करने लगी. सोमवार की रात तक रेस्क्यू अभियान चला लेकिन युवक का पता नहीं चल सका. वही मंगलवार सुबह पुलिस और गोताखोरों की टीम ने युवक का शव तालाब से बरामद कर लिया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


















