जनपद को मिली 1660MT डीएपी, किसानों को रवि फसलों की बुआई में मिलेगी सहूलियत
चंदौली : कृषि प्रधान जनपद को इफ्को की 1660MT (33200बैग) डीएपी और 443Mt एनपीकेएस NPKS (8860 बैग) की मात्रा प्राप्त हो गई है. जिन साधन सहकारी समितियों का पैसा पहले से जमा है उन्हें सीधे रैक प्वाइंट से उनके समितियों पर भेजवा दिया गया है. इफको की खाद आने के बाद किसानों ने राहत महसूस की है. उन्हें अब रवि फसलों की बुआई में परेशानी नहीं होगी.
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि इफको की खाद आने से किसानों को रबी की बुआई में सुविधा होगी. अवशेष समितियों को उनके द्वारा पैसा जमा किए जाने के उपरांत पीसीएफ गोदाम के माध्यम से उनके सोसायटियों पर भेजवा दिया जाएगा. दो दिन के अंदर प्राइवेट HURL कंपनी का भी 400MT (8 हजार बैग) डीएपी पीसीएफ को और 125MT DAP( 2500 बैग) निजी क्षेत्र को तथा एनएफएल का NFL का भी 800MT (16 हजार बैग) पीसीएफ को और 450MT (9 हजार बैग) निजी क्षेत्र को डीएपी उपलब्ध हो जाएगी.
इन समितियों को रैक पॉइंट से उर्वरक (खाद) बिक्री हेतु पहुंचा
बजहाँ, सिकरी, बबुरी, अदसड़, असना, बरहनी, छतेम, सिधना, जेवरियाबाद, घोसवाँ, चिरईगाँव, पिपरी भैसा, डिग्धी बरहनी, करवत, छित्तमपुर, भरछा, पचोखर, व्यासपुर, मढ़िया, कबीरपुर, कि० चकिया, उतरौत, शिकारगंज, चकिया क्रय विकय, सिकन्दरपुर, शहाबगंज, खरौझा, इलिया, सिंघरौल, नौगढ़, मझगाँवा, बोझ, बरवाडीह, तेन्दुईताजपुर, सलेमपुर, धरहरा, नोनार, गोकुलपुर, बढवलडीह, संघती, बीसापुर, कैलावर, कैथी, महरखा,नादी, मारूफपुर, चकिया बिहारी मिश्र, टाण्डाकला, सेवढी, जनौली, अवही, एवती.


















